महेंद्रगढ़: सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत अतर सिंह हुए शहीद

महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुंदरह के सीआरपीएफ में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अतर सिंह मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद अतर सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव सुंदरह  मे पहुंचा जहां बड़ी संख्या में लोगो ने नम आंखों से उन्हे अंतिम विदाई दी। शहीद अतर सिंह सीआरपीएफ में 1984 में भर्ती हुए थे तथा 16 मई 2023 को मणिपुर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से शहीद हो गए ।

||Delhi||Nancy Kaushik||महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुंदरह के सीआरपीएफ में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अतर सिंह मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद अतर सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव सुंदरह  मे पहुंचा जहां बड़ी संख्या में लोगो ने नम आंखों से उन्हे अंतिम विदाई दी। शहीद अतर सिंह सीआरपीएफ में 1984 में भर्ती हुए थे तथा 16 मई 2023 को मणिपुर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से शहीद हो गए । सब इंस्पेक्टर अतर सिंह के तीन बच्चे हैं। उनका लड़का सीआईएसफ में सब इंस्पेक्टर है वही बड़ी लड़की शादीशुदा है जबकि छोटी लड़की अविवाहित है। अतर सिंह के शहीद होने की खबर गांव सुंदरह में पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। महेंद्रगढ़ क्षेत्र और आसपास के बड़ी संख्या में लोग उन्हें अपने श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

शहीद अतर सिंह जम्मू सेक्टर में कार्यरत थे तथा मणिपुर में हो रहे दंगों को लेकर डेपुटेशन पर वहां पहुंचे थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके चलते उन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान वो शहीद हो गए । उनका पार्थिव शरीर सुंदरह गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की आंखे नम हो गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। प्रदेश सरकार की ओर से विधायक सीताराम यादव ने शोक जताया वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित किये। पूर्व सीपीएस अनिता यादव,  थाना अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश, एसआई सतबीर सिंह सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने भी पुष्प अर्पित किये। सीआरपीएफ के जवानों ने मातमी धुन बजाकर सशस्त्र सलामी दी। पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने सरकार की ओर से उनकी बेटी को सरकारी नौकरी देने,स्कूल के पास उनका स्मारक बनाने, सरकारी खजाने से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।